फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल: iPhone 14, 15 और 16 पर मिल रहा है 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट; जानें ऑफर

अगर आप लंबे समय से एप्पल का आईफोन खरीदने का सोच रहे थे, तो यह एक बेहतरीन मौका है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू हो चुकी है, जिसमें न केवल एप्पल बल्कि अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में आप आईफोन 14, 15 और 16 तक पर 10 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल: iPhone 14, 15 और 16 पर मिल रहा है 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट; जानें ऑफर

अगर आप लंबे समय से एप्पल का आईफोन खरीदने का सोच रहे थे, तो यह एक बेहतरीन मौका है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू हो चुकी है, जिसमें न केवल एप्पल बल्कि अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में आप आईफोन 14, 15 और 16 तक पर 10 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि आप कैसे सस्ते में आईफोन खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 आपको 69,999 रुपये में मिल रहा है। इसे भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, यानी आपको इस पर 9,901 रुपये की छूट मिल रही है. अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 3,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 66,499 रुपये रह जाएगी. इसके अलावा, आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे यह फोन और भी सस्ता मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: YouTube का बड़ा एक्शन, 48 लाख चैनल पर हुई कार्रवाई; 29 लाख वीडियो हटा

iPhone 15 कैसे खरीदें कम कीमत में? 

जो लोग iPhone 15 खरीदना चाहते हैं, वे अमेजन से भी इसे सस्ते में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट की तुलना में अमेजन पर आपको ज्यादा फायदा मिल रहा है. अमेजन पर iPhone 15 सिर्फ 61,499 रुपये में मिल रहा है, जबकि फ्लिपकार्ट पर यह 64,999 रुपये में उपलब्ध है. अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो सकती है.

iPhone 14 और 13 पर डिस्काउंट  

iPhone 13 को आप फ्लिपकार्ट से सिर्फ 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 2,250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत 42,749 रुपये हो जाएगी. वहीं, अगर आप iPhone 14 खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में यह फोन 54,999 रुपये में मिल रहा है. ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर की पूरी वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन, मॉडल और बैटरी लाइफ पर निर्भर करती है.