इंग्लैंड दौरे के बाद बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर? खराब प्रदर्शन के कारण इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज!

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार ने भारतीय टीम के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां कुछ खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में दमदार प्रदर्शन कर अपनी जगह मजबूत की, वहीं कई ऐसे चेहरे भी रहे जो मिले हुए मौके को भुना नहीं सके.

five-indian-players-may-drop-after-england-odi-series
Image Source: ANI/ Social Media

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार ने भारतीय टीम के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां कुछ खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में दमदार प्रदर्शन कर अपनी जगह मजबूत की, वहीं कई ऐसे चेहरे भी रहे जो मिले हुए मौके को भुना नहीं सके. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन में निराशा ने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है. अब माना जा रहा है कि अगली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और कुछ खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को मौका मिल सकता है.

गुरनूर ब्रार 

युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार ने पूरी सीरीज में तीन मुकाबलों में चार विकेट हासिल किए और निचले क्रम में 26 रन भी जोड़े. शुरुआती मैचों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया, लेकिन सीरीज के सबसे अहम मुकाबले में उनका प्रदर्शन पूरी तरह बिखर गया. लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मैच में उन्होंने अपने पूरे 10 ओवर के स्पेल में 97 रन लुटा दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. यह लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा स्पेल बन गया. ऐसे प्रदर्शन के बाद उनकी वनडे टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर इस पूरी सीरीज में न तो बल्ले से कोई बड़ी पारी खेल पाए और न ही गेंदबाजी में मैच जिताने वाला प्रदर्शन कर सके. इसके साथ ही सीरीज के दौरान लगी चोट ने उनकी स्थिति और कमजोर कर दी. लगातार फिटनेस संबंधी परेशानियों और अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण अब उनकी जगह पर भी चयनकर्ता गंभीरता से विचार कर सकते हैं. यदि टीम संतुलन में बदलाव होता है तो सुंदर को अपनी जगह बचाना आसान नहीं होगा.

ईशान किशन

केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल ईशान किशन को दो वनडे मुकाबलों में खेलने का अवसर मिला था. हालांकि वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके. दो मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 15 रन निकले, जिससे टीम प्रबंधन को उनसे उम्मीद के मुताबिक योगदान नहीं मिला. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बीच उनका यह प्रदर्शन आगामी चयन पर असर डाल सकता है.

शिवम दुबे

ऑलराउंडर शिवम दुबे को शुरुआती दो मुकाबलों में टीम का हिस्सा बनाया गया. गेंदबाजी में उन्होंने 12 ओवर के दौरान दो विकेट जरूर लिए, लेकिन बल्लेबाजी पूरी तरह निराशाजनक रही.
पूरे दौरे में वह एक भी रन नहीं बना सके और अपना खाता तक नहीं खोल पाए. एक ऑलराउंडर से टीम को दोनों विभागों में योगदान की उम्मीद होती है, लेकिन दुबे इस कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए. ऐसे में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

प्रिंस यादव

हर्षित राणा के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किए गए युवा गेंदबाज प्रिंस यादव को केवल एक मुकाबले में मौका मिला. हालांकि वह इस अवसर को यादगार बनाने में असफल रहे. उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 79 रन खर्च किए और बल्लेबाजों पर कोई खास दबाव नहीं बना सके. विकेट लेने में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा. ऐसे में आगामी वनडे टीम में उनकी जगह बनना फिलहाल मुश्किल दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: रेप केस में फंसे दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल! हाई कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का ऑर्डर