Pati Patni Aur Woh Do: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने फिल्म का पहला गाना रूप दी रानी रिलीज़ कर दिया है. यह एक देसी, मस्ती भरा और तेज़ बीट वाला गाना है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं.
यह एक जोशीला डांस नंबर है, जो फिल्म के मज़ेदार माहौल को दिखाता है. रूप दी रानी को गुरु रंधावा और हीर ने गाया है, इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं, संगीत तनिष्क बागची ने दिया है और इस गाने का डांस बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है. गाने में एक कैची धुन और मजेदार डांस स्टेप है, जो शादी जैसे सीन का इशारा देता है. इसके रंगीन और एनर्जेटिक विज़ुअल्स फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ाते हैं.
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- ‘पति पत्नी और वो दो’ फिल्म के टीज़र की ऐसी 5 बातें, जो इसे बनाती हैं खास