दिल्ली से विशाखापत्तनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका का पहला ODI, 13 दिसंबर को मुकाबला, जानें वजह

भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली के बजाय विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.

First India vs Sri Lanka ODI shifted from Delhi to Visakhapatnam Cricket
Image Source: ANI

India Vs Sri Lanka ODI: भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली के बजाय विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को मैच का वेन्यू बदलने की जानकारी दी.

इससे पहले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने मौसम की संभावित परेशानी और अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले निर्माण कार्य को देखते हुए मैच को दूसरे स्थान पर कराने का अनुरोध किया था.

दिल्ली में मैच नहीं होने की दो वजहें

दिल्ली में दिसंबर के दौरान मौसम मैच के आयोजन में बाधा बन सकता है. इसी आशंका को देखते हुए मुकाबले का वेन्यू बदलने का फैसला लिया गया है.

इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम में मरम्मत और सुधार का काम भी प्रस्तावित है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले मैदान और दर्शकों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को लेकर चिंता थी.

पिछली सीरीज में श्रीलंका ने भारत को हराया था

भारत और श्रीलंका के बीच पिछली वनडे सीरीज अगस्त 2024 में खेली गई थी. तीन मैचों की इस सीरीज में श्रीलंका ने भारत को 2-0 से हराया था.

सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम ने जीत दर्ज की थी. अब दोनों टीमें दिसंबर में एक बार फिर वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी.