Farooq Abdullah: शादी समारोह में गोलीकांड! फारूक अब्दुल्ला पर हमले से मचा हड़कंप

Firing at wedding ceremony Attack on Farooq Abdullah

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर एक गंभीर हमले की कोशिश की गई, जब उन पर जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी के दौरान फायरिंग की गई. हालांकि, वह बाल-बाल बच गए, लेकिन यह घटना राज्य में सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है. आरोपी की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.