Charminar Express Fire: चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, चलती ट्रेन से बाहर कूदने लगे यात्री!

रविवार सुबह तेलंगाना में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई. यह घटना अलेर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन में प्रवेश कर रही थी.

Fire breaks out in sleeper coach of Charminar Express of moving train
Image Source: Social Media

Charminar Express Fire: रविवार सुबह तेलंगाना में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई. यह घटना अलेर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन में प्रवेश कर रही थी.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले ट्रेन के S5 कोच में लगी. कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों में घबराहट फैल गई और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. कई यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गए.

स्थिति को गंभीर होता देख रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को स्टेशन के पास ही रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

समय रहते खाली कराया गया कोच

गनीमत रही कि आग तेजी से फैलने से पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.

दमकल और तकनीकी टीम ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गईं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

इस घटना के चलते कुछ समय के लिए इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहा. अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच और तकनीकी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- तापमान 47 के पार... मैदान से पहाड़ तक भीषण गर्मी का कहर, यूपी के 30 जिलों में अलर्ट, कब मिलेगी राहत?