Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. तीन हफ्तों तक लगातार दमदार कमाई करने के बाद अब चौथे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन फिल्म अभी भी मजबूती से टिकी हुई है. नई फिल्म डकैत के आने के बावजूद इसका असर ज्यादा नहीं पड़ा है.
23वें दिन की कमाई
फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज होते ही जबरदस्त शुरुआत की और कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. चौथे हफ्ते में एंट्री के साथ कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ बनी हुई है. 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 6.70 करोड़ रुपये कमाए. अब तक इसकी कुल कमाई 1055.12 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है.
1050 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. धुरंधर 2 ने 1050 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ऐसा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
पहली फिल्म से तुलना
अगर इसके पहले पार्ट Dhurandhar की बात करें तो उसने 23वें दिन ज्यादा कमाई की थी. उस फिल्म ने इसी दिन 20.50 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी दिन के हिसाब से धुरंधर 2 पीछे है, लेकिन कुल कमाई में यह अपने पहले भाग से आगे निकल चुकी है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Vs Dacoit: 'धुरंधर 2' की सुनामी के बीच 'डकैत' की धूम, पहले दिन कर डाला इतना कलेक्शन