IPL 2026: इकाना स्टेडियम बना जंग का अखाड़ा; मैच देखने आए दर्शकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, VIDEO

Fight At Ekana Stadium: आईपीएल 2026 का पांचवां लीग मैच बीते बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसमें दिल्ली ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की.

Fight At Ekana Stadium IPL 2026 DC vs LSG Match
Image Source: Social Media

Fight At Ekana Stadium: आईपीएल 2026 का पांचवां लीग मैच बीते बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. मुकाबला बेहद रोमांचक था, जिसमें दिल्ली ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की. हालांकि, इस मैच के बाद जो घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उसने फैंस का ध्यान खींच लिया. स्टेडियम में कुछ दर्शक आपस में भिड़ते हुए नजर आए, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया. आइए इस मैच और वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं.

स्टेडियम में मचाया बवाल

दिल्ली और लखनऊ के बीच मैच खत्म होने के बाद, स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ फैंस आपस में लात-घूंसे चला रहे थे. हालांकि, इस लड़ाई के कारण का खुलासा अब तक नहीं हो सका है. वीडियो में देखा गया कि पुलिसकर्मियों ने जल्द ही स्थिति को संभालते हुए दर्शकों को अलग किया और मामले को शांत कराया.

दिल्ली की 6 विकेट से शानदार जीत

अब बात करते हैं मैच की, जो पहले तो दिल्ली के लिए आसानी से जीतने वाला लग रहा था, लेकिन बाद में लखनऊ के गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ को पहले बैटिंग करने का मौका दिया. लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई.

लखनऊ का बैटिंग प्रदर्शन

लखनऊ की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही, और टीम के लिए सबसे बड़ी पारी अब्दुल समद ने खेली. उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए. इसके अलावा मिचेल मार्श ने 35 रनों की पारी खेली. लखनऊ के 11 बल्लेबाजों में से 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए, जिससे टीम का स्कोर तेजी से गिर गया.

दिल्ली का शानदार रन चेज

रन चेज करते वक्त दिल्ली की शुरुआत भी मुश्किल रही. 26 रन पर ही 4 विकेट गंवाने के बाद लग रहा था कि लखनऊ आसानी से मैच जीत जाएगा. लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार साझेदारी करते हुए दिल्ली को मैच में वापसी दिलाई. दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई. समीर रिजवी ने 47 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 70* रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 39* रन बनाये. दोनों की बदौलत दिल्ली ने अंत में 6 विकेट से मैच जीत लिया.

ये भी पढ़ें: आखिर श्रेयस अय्यर ने ऐसी क्या गलती कर दी? BCCI ने ठोक दिया भारी-भरकम जुर्माना, वजह कर देगी हैरान