FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सामने इतिहास रचने का मौका, 1 गोल से बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

Portugal vs Uzbekistan: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की टीम आज उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद टीम इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी. यह मैच अमेरिका के टेक्सास स्थित एनआरजी स्टेडियम में खेला जाएगा.

FIFA World Cup 2026 Cristiano Ronaldo has a chance to make history one goal set a major record
Image Source: ANI/ File

Portugal vs Uzbekistan: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की टीम आज उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद टीम इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी. यह मैच अमेरिका के टेक्सास स्थित एनआरजी स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की होगी. 41 साल के रोनाल्डो अब तक इस वर्ल्ड कप में गोल नहीं कर पाए हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह उज़्बेकिस्तान के खिलाफ अपना गोल खाता खोलेंगे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

एक गोल से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

रोनाल्डो के पास इस मुकाबले में इतिहास रचने का मौका भी है. अगर वह एक गोल कर लेते हैं तो फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में महान फुटबॉलर युसेबियो की बराबरी कर लेंगे.

युसेबियो ने 1966 वर्ल्ड कप में कुल 9 गोल किए थे. वहीं रोनाल्डो के नाम अभी वर्ल्ड कप में 8 गोल दर्ज हैं. उन्होंने 2006 से 2022 के बीच खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबलों में ये गोल किए हैं.

कब और कहां देखें मैच?

पुर्तगाल और उज़्बेकिस्तान के बीच ग्रुप K का यह मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच रात 10:30 बजे शुरू होगा. फुटबॉल प्रेमियों को इस मुकाबले में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है.

पुर्तगाल की संभावित प्लेइंग XI

डिओगो कोस्टा, जोआओ कैंसलो, रूबेन डायस, रेनाटो वेइगा, नूनो मेंडेस, जोआओ नेवेस, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, फ्रांसिस्को कॉन्सेइकाओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और राफेल लीओ.

उज़्बेकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

उत्किर युसुपोव, रुस्तम अशुर्मातोव, अब्दुल्ला अब्दुल्लायेव, अब्दुकोडिर खुसानोव, बेखज़ोद करीमोव, ओटाबेक शुकुरोव, अज़ीज़बेक मोजगोवॉय, सैफिद्दीन नसरुल्लाव, डायोर खामदामोव, अब्बोसबेक फैज़ुल्लायेव और एल्डोर शोमुरोडोव.

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस से लेकर आकाशतीर तक... दुनिया में बज रहा भारतीय हथियारों का डंका, UAE के साथ होगी बड़ी डील?