FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब ग्रुप स्टेज के आखिरी दौर में पहुंच चुका है. ऐसे में नॉकआउट राउंड में जगह बनाने की जंग और भी रोमांचक हो गई है. हर मैच के साथ मुकाबले का स्तर बढ़ता जा रहा है और मैदान पर खिलाड़ियों का जोश भी अपने चरम पर नजर आ रहा है.
टीमें अब सिर्फ जीत के लिए नहीं, बल्कि बेहतर गोल अंतर और मजबूत स्थिति के लिए भी पूरी ताकत झोंक रही हैं. स्टार खिलाड़ी अपनी रणनीति और शानदार खेल से विरोधी टीमों के डिफेंस को लगातार चुनौती दे रहे हैं. कई मुकाबलों में आखिरी मिनट तक रोमांच बना हुआ है और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देखने को मिल रहा है.
कौन सी टीमें नॉकआउट की दहलीज पर हैं, किन खिलाड़ियों ने अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और आगे के मुकाबलों में कौन से बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं, इन सभी मुद्दों पर आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे. और इस खास चर्चा के लिए हमारे साथ जुड़ रहे हैं भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया.
ये भी पढ़ें- CUET UG Result 2026 जारी, NTA ने घोषित किए नतीजे, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड