सलमान खान का बदला हुआ लुक देख चौंके फैंस, सेहत को लेकर उठे सवाल, देखें VIDEO

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका नया लुक है. हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में सलमान खान नजर आए, जहां उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.

Fans shocked by Salman Khan transformed look questions raised about his health watch the video
Image Source: Social Media

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका नया लुक है. हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में सलमान खान नजर आए, जहां उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे.

इवेंट में दिखे पहले से ज्यादा दुबले

सलमान खान मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के एडवांस्ड डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान लोगों का ध्यान उनके चेहरे और फिटनेस पर गया. कई लोगों को लगा कि सलमान पहले की तुलना में काफी दुबले नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

जैसे ही कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ फैंस ने कहा कि सलमान के चेहरे पर उम्र का असर साफ दिखाई दे रहा है. वहीं कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर थकान महसूस होने की बात भी कही. कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि उन्हें चलते समय हल्की असहजता दिखाई दी. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फैंस ने किया समर्थन

जहां कई लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं उनके चाहने वालों ने उनका समर्थन भी किया. फैंस का कहना है कि सलमान खान ने बिना किसी दिखावे के एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी असली छवि के साथ लोगों के बीच पहुंचे.

जल्द इन फिल्मों में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' और निर्माता दिल राजू की एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म में नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- लॉर्ड्स ODI में खिलाड़ियों ने ब्लैक आर्मबैंड पहनकर क्यों खेला मैच? जानें दोनों टीमों ने किसे दी श्रद्धांजलि