Viral Video: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स का जुनून भी अक्सर देखने को मिलता है. कई बार फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तक तोड़ देते हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. हाथ में भारतीय तिरंगा लेकर एक फैन अचानक मैदान में घुस गया और सीधे खिलाड़ियों की तरफ दौड़ने लगा. इस दौरान विराट कोहली का रिएक्शन देखकर मैदान पर मौजूद दर्शकों की हंसी छूट गई.
तिरंगा लेकर मैदान में घुसा फैन
मैच के दौरान अचानक एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मैदान के अंदर पहुंच गया. उसके हाथ में भारतीय तिरंगा था और वह तेजी से खिलाड़ियों की ओर बढ़ने लगा. इस घटना के बाद मैदान पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया. खिलाड़ियों को भी समझ नहीं आया कि अचानक मैदान में यह सब कैसे हो गया.
Peak Entertainment🤣 https://t.co/WfuvbSxtFY
— Buddy🪷 (@Buddy_016) November 16, 2026
विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के रिएक्शन की हो रही है. फैन को अपनी तरफ आते देख कोहली ने पहले उसकी ओर इशारा किया. इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में 'ओये यार' कहा और तुरंत जॉगिंग करते हुए दूर जाने लगे. विराट का यह अंदाज देखकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. मैदान पर अक्सर आक्रामक अंदाज में नजर आने वाले कोहली इस बार फैन की हरकत से थोड़ा असहज दिखाई दिए. उन्होंने उससे दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा.
सुरक्षाकर्मियों ने फैन को मैदान पर दबोचा
फैन के मैदान में घुसने के बाद सुरक्षाकर्मी भी तुरंत हरकत में आ गए. एक सुरक्षा कर्मचारी ने पीछे से दौड़कर उसे जोरदार टैकल किया और मैदान पर गिरा दिया. इसके बाद दूसरे सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे और फैन को पकड़कर मैदान से बाहर ले गए.
भारत ने 22 रन से जीता मुकाबला
इस घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बाद मुकाबला दोबारा शुरू हो गया. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 22 रनों से अपने नाम किया. भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दबाव में रखा. सीरीज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा और भारत ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया.
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलने उतरे प्रिंस विलियम-केट, कुल्हड़ में पी चाय; छात्राएं भी रह गईं हैरान