Facebook और Instagram पर होगी तगड़ी कमाई, Meta ने रोलआउट किया धाकड़ फीचर, जानें पूरी डिटेल्स

Facebook Affiliate Partnerships: मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक नया और आकर्षक फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम "Facebook Affiliate Partnerships" है.

Facebook is rolling out affiliate partnerships new ways to earn money
Image Source: Freepik

Facebook Affiliate Partnerships: मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक नया और आकर्षक फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम "Facebook Affiliate Partnerships" है. इस नए फीचर के जरिए क्रिएटर अब अपनी पोस्ट और रील्स में सीधे प्रोडक्ट्स को टैग कर सकेंगे और जब कोई यूज़र उन प्रोडक्ट्स को खरीदेगा, तो क्रिएटर को उसका कमीशन मिलेगा. मेटा ने इस फीचर का ऐलान Shoptalk 2026 कॉन्फ्रेंस में किया और बताया कि उनका उद्देश्य सोशल मीडिया को एक मजबूत ई-कॉमर्स डेस्टिनेशन में बदलना है, जहां क्रिएटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इन-ऐप शॉपिंग का मेल हो.

क्रिएटर्स को मिलेगा सीधा फायदा

अब तक, क्रिएटर्स को अपनी पोस्ट और रील्स में प्रोडक्ट्स को डायरेक्ट टैग करने की अनुमति नहीं थी. उन्हें या तो बायो या कमेंट में प्रोडक्ट का लिंक देना पड़ता था, लेकिन इस नए फीचर के साथ यह प्रतिबंध खत्म हो जाएगा. अब क्रिएटर्स को अपनी पोस्ट में सीधे प्रोडक्ट को टैग करने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे ऑडियंस सीधे प्रोडक्ट को देख सकेंगे और उस पर क्लिक कर खरीदारी भी कर सकेंगे. इस प्रक्रिया से क्रिएटर को बिना किसी झंझट के कमाई का मौका मिलेगा.

कैसे काम करेगा ये फीचर?

यह फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर काम करेगा. क्रिएटर्स को अब रील्स के साथ-साथ अपनी फोटो पोस्ट में भी प्रोडक्ट को टैग करने का ऑप्शन मिलेगा. एक बार कनेक्ट हो जाने के बाद, कंटेंट पर एक क्लिक करने योग्य बैनर दिखाई देगा. जब व्यूअर उस बैनर पर क्लिक करेंगे, तो वे एफिलिएट पार्टनर की ऐप या वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां वे शॉपिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इससे क्रिएटर्स को सीधे कमीशन मिलेगा, जो उनके लिए एक बेहतरीन मॉनेटाइजेशन अवसर होगा.

किन देशों में रोलआउट किया गया ये फीचर? 

मेटा ने इस फीचर की शुरुआत में इसे Amazon और Shopee के साथ रोलआउट किया है. अमेज़न पर यह फीचर अमेरिका में लाइव हुआ है, जबकि Shopee पर यह सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलिपिंस, थाईलैंड, ब्राजील और ताइवान में उपलब्ध है. मेटा का कहना है कि आने वाले दिनों में इस फीचर को और प्लेटफार्म्स और देशों में भी लाया जाएगा, जिससे अधिक क्रिएटर्स को इसका फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 5000mAh के साथ Samsung ने लॉन्च किए 2 धांसू स्मार्टफोन, 50MP कैमरा से हैं लैस, जानें कीमत और फीचर्स