भयंकर धमाके से दहला इस्लामाबाद, जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ ब्लास्ट, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

Explosion in Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जोरदार धमाके से दहल उठी है. यहां जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में बम ब्लास्ट हुआ है.

Explosion in Islamabad Pakistan More than 50 people killed
Image Source: Social Media

Explosion in Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जोरदार धमाके से दहल उठी है. यहां जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में बम ब्लास्ट हुआ है. इस धमाके में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएम) और सीडीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

धमाके के बाद मचा हड़कंप

इस भयंकर धमाके की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई हैं. तस्वीरें साफतौर पर देखा जा सकता है कि मस्जिद में धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई. शवों के अंग इधर-उधर पड़े दिखे. शुरुआती तफ्तीश के आधार पर यह एक आत्मघाती हमला माना जा रहा है. मौके पर पुलिस और सेना की टीम पहुंच गई है. सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है. 

जिस मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ है, उसे शिया समुदाय का मशहूर मस्जिद मान जाता है. पाकिस्तान में शिया समुदाय की आबादी करीब 2 करोड़ है. यह पाकिस्तान की कुल आबादी का 10-12 प्रतिशत है.

इस्लामाबाद में लगी इमरजेंसी

सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में हुआ है. यह इस्लामाबाद की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है. इस घटना के कुछ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें धमाके से घबराए लोग इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं. ब्लास्ट के बाद एहतियात तौर पर इस्लामाबाद में इमरजेंसी लगा दी गई है.

यह कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में इस तरह का जोरदार धमाका हुआ. वहां आए रोज ऐसे धमाके होते रहते हैं. नवंबर 2025 के बाद इस्लमाबाद में यह दूसरा बड़ा धमाका है. नवंबर 2025 में इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर एक विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी और 36 लोग घायल हुए थे. यह हमला तहरीक ए तालिबान ने किया था.

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका', किसने किया यह खुलासा, कैसे राजी हुए पुतिन?