रिलीज से पहले ही छाई 'द ओडिसी', पहले दिन कर सकती है बड़ी कमाई, क्या टूटेगा 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड?

The Odyssey BO Collection: पिछले कुछ सालों में हॉलीवुड फिल्मों को भारत में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. साल 2026 में भी कई विदेशी फिल्मों ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की है. अब मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Entertainment The Odyssey creates a buzz even before release poised for a massive opening day haul
Image Source: Social Media

The Odyssey BO Collection: पिछले कुछ सालों में हॉलीवुड फिल्मों को भारत में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. साल 2026 में भी कई विदेशी फिल्मों ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की है. अब मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि पहले दिन यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत कर सकती है.

एडवांस बुकिंग में मिला शानदार रिस्पॉन्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज से पहले ही 'द ओडिसी' के करीब 1.40 लाख टिकट बिक चुके हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 8.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन 16 से 20 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. वहीं शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 से 8 करोड़ रुपये के नेट आंकड़े तक पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

क्या टूटेगा 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड?

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' साल 2023 में भारत में बड़ी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने पहले दिन करीब 17.77 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. अगर 'द ओडिसी' पहले दिन 20 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करती है, तो यह भारत में नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकती है.

दमदार स्टार कास्ट

'द ओडिसी' की कहानी ग्रीक पौराणिक कथा पर आधारित है, जो करीब 3,000 साल पुरानी मानी जाती है. फिल्म के कुछ दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां इसकी तुलना भारतीय महाकाव्य रामायण से भी की जा रही है. 

फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, इलियट पेज और अन्य कई बड़े कलाकार नजर आए हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि फिल्म भारत और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करती है और क्या यह 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होती है.

ये भी पढ़ें- पहले पानी की कमी, अब बाढ़ का खतरा... मानसून आते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, सिंधु नदी बनी मुसीबत