अंडरकवर की जरूरत नहीं... पीएम मोदी ने इजरायल में 'फौदा' स्टार्स के साथ ली सेल्फी, लिखा मजेदार कैप्शन

PM Modi With FAUDA Stars: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को लोकप्रिय नेटफ्लिक्स और इजरायली टीवी सीरीज ‘फौदा’ की स्टार कास्ट के साथ एक सेल्फी साझा की.

Entertainment No need for undercover PM Modi took selfie with Fauda stars in Israel
Image Source: Social Media

PM Modi With FAUDA Stars: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को लोकप्रिय नेटफ्लिक्स और इजरायली टीवी सीरीज ‘फौदा’ की स्टार कास्ट के साथ एक सेल्फी साझा की. पीएम मोदी ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि “अच्छा हुआ इस मुलाकात के लिए सिर्फ एक सेल्फी की जरूरत थी, कोई अंडरकवर मिशन नहीं.”

‘फौदा’ एक इजरायली स्पाई-थ्रिलर शो है, जो इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के असली अनुभवों से प्रेरित है. इस सीरीज के मुख्य कलाकार हैं लियोर रज़, हिशम सुलिमान और इत्ज़िक कोहेन. शो में एक खास अंडरकवर टीम की कहानी दिखाई गई है, जो असल जिंदगी के मिशनों पर आधारित है. भारत में भी यह सीरीज काफी लोकप्रिय रही है और इसके आधार पर 2022 में हिंदी रीमेक ‘तनाव’ बनाया गया था.

पीएम मोदी की इजरायल में महत्वपूर्ण मुलाकातें

दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने याद वाशेम, इजरायल के आधिकारिक होलोकॉस्ट मेमोरियल का दौरा किया. यह मेमोरियल 1953 में स्थापित किया गया था और यहाँ नाजियों द्वारा मारे गए 60 लाख यहूदियों की याद में श्रद्धांजलि दी जाती है. इसके बाद पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.

भारत-इजरायल रिश्तों में ऐतिहासिक कदम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में ऐलान किया कि भारत और इजरायल ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इजरायल संबंध गहरे भरोसे, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की मजबूत नींव पर आधारित हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों ने लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को अब और मजबूत करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया, 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बनाया ये कीर्तिमान