Naagin 7 Latest Update: एकता कपूर का चर्चित सुपरनैचुरल शो नागिन 7 शुरू होते ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आ रही हैं, जबकि उनके साथ ईशा सिंह, नमिक पॉल और कुशाग्रे दुआ जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं. हालांकि अब शो को शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है और इसी बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागिन 7 से एक एक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिससे दर्शकों को बड़ा झटका लगा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता कपूर ने शो के सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ही कुशाग्रे दुआ को बाहर करने का फैसला लिया है. नागिन 7 में कुशाग्रे दुआ को रवीश के किरदार में देखा जा रहा था. हालांकि उन्हें शो से हटाने की वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इस अचानक हुए फैसले ने फैंस को भी हैरान कर दिया है, क्योंकि शो की कहानी अभी शुरुआती मोड़ पर ही है.
रवीश के किरदार में वेदांत सलूजा की एंट्री
कुशाग्रे दुआ के बाहर होने के बाद अब उनके किरदार को रिप्लेस कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब नागिन 7 में रवीश की भूमिका वेदांत सलूजा निभाते नजर आएंगे. आने वाले एपिसोड्स में दर्शक वेदांत सलूजा को इस अहम किरदार में देखेंगे. माना जा रहा है कि इस बदलाव के साथ रवीश के कैरेक्टर को नई दिशा दी जाएगी, जिससे कहानी में और ज्यादा रोमांच आएगा.
शो में होगी एक नई नागिन की धमाकेदार एंट्री
नागिन 7 में सिर्फ एक्टर रिप्लेसमेंट ही नहीं, बल्कि कहानी में भी बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंता से टकराने के लिए एक नई नागिन की एंट्री होने वाली है. इस नए किरदार को कनिका मान निभाती नजर आएंगी. कनिका शो में नागिन बनकर अनंता की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. उनकी एंट्री के साथ शो में जबरदस्त टकराव और ड्रामा देखने को मिलेगा.
साहिल उप्पल भी होंगे शो का हिस्सा
इसके अलावा नागिन 7 की स्टारकास्ट में एक और नाम जुड़ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, साहिल उप्पल को भी शो में कास्ट किया गया है. आने वाले एपिसोड्स में साहिल अपने नए और रहस्यमयी किरदार के साथ दर्शकों के सामने आएंगे. उनकी एंट्री से कहानी में एक और लेयर जुड़ने वाली है, जिससे सुपरनैचुरल एंगल और मजबूत होगा.
अनंता की बदले की कहानी लेगी खतरनाक मोड़
हालांकि नागिन 7 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन कहानी बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है. अनंता अब रियल नागिन के रूप में सामने आने वाली है. हाल ही के एपिसोड्स में दिखाया गया था कि परमीत ने पूर्वी और अनंता को मारने के लिए भेड़िये को भेजा था. आने वाले समय में ड्रैगन की एंट्री भी होने वाली है, जो नागिन को सबक सिखाने की कोशिश करेगा.
पूर्वी की मौत से शुरू होगा बदले का खेल
कहानी में एक बड़ा इमोशनल झटका तब लगेगा, जब अनंता की बहन पूर्वी की मौत हो जाएगी. इसके बाद शो में बदले की असली कहानी शुरू होगी. अनंता अपने दुश्मनों से हिसाब चुकता करने के लिए खतरनाक अवतार में नजर आएगी. यह ट्रैक नागिन 7 को और ज्यादा डार्क और इंटेंस बनाने वाला है.
प्रियंका और नमिक की जोड़ी पर टिकी हैं फैंस की निगाहें
शो में प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की जोड़ी को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है. फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है और आने वाले एपिसोड्स में यह जोड़ी और ज्यादा मजबूत होती नजर आएगी. लगातार हो रहे बदलाव और नए किरदारों की एंट्री के साथ नागिन 7 दर्शकों के लिए और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है.
ये भी पढ़ें- क्या आप भी देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस की भव्य परेड? जानें कहां से बुक कर सकते हैं टिकट