जैसे-जैसे कद बढ़ता है... रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE के एक्शन पर बोलीं कंगना रनौत, देखें VIDEO

Kangana Ranaut News: अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से उनके बाहर होने के बाद मामला फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोर रहा है. इसी बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Entertainment Kangana Ranaut speaks on FWICE action against Ranveer Singh watch VIDEO
Image Source: Social Media

Kangana Ranaut News: अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से उनके बाहर होने के बाद मामला फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोर रहा है. इसी बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रणवीर के समर्थन में क्या बोलीं कंगना?

मंगलवार को अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत से रणवीर सिंह से जुड़े विवाद पर सवाल पूछा गया. इस पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि वह खुद भी अपने करियर में कई बार ऐसे हालात का सामना कर चुकी हैं.

कंगना ने कहा, "मुझे तो खुद कई बार बैन का सामना करना पड़ा है. मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि जैसे-जैसे किसी व्यक्ति की पहचान और हैसियत बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके विरोधी भी बढ़ जाते हैं. यह सफलता का एक हिस्सा है."

उन्होंने आगे कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के दौरान कई तरह की चुनौतियां और रुकावटें आती हैं, लेकिन समय के साथ हालात बेहतर हो जाते हैं. कंगना ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी कठिन दौर देखा है, लेकिन आज सब कुछ सामान्य है और काम लगातार जारी है.

क्या है 'डॉन 3' विवाद?

जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन 3' से अलग होने के बाद निर्माताओं को आर्थिक नुकसान होने का दावा किया गया है. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी हद तक पूरा हो चुका था और इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके थे.

फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस मामले को FWICE के सामने उठाया. उनका कहना है कि फिल्म की तैयारियों पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे, जिससे उन्हें बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ.

FWICE ने उठाया कदम

निर्माताओं की शिकायत के बाद FWICE ने मामले पर संज्ञान लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन ने रणवीर सिंह को लेकर कार्रवाई की है और उनसे हुए कथित नुकसान की भरपाई की मांग की गई है. विवाद फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि इस पूरे मामले पर सभी की नजरें आगे की घटनाओं पर टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- कश्मीर पर पाकिस्तान की साइड लेना EU को पड़ा भारी, भारत ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा