ENG vs NZ: 254 रन का लक्ष्य, 40 विकेट और ऐतिहासिक नतीजा... इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में मारी बाजी

Lord's England Vs New Zealand: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक 150वें टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराकर यादगार जीत दर्ज की. चौथी पारी में 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और सिर्फ 138 रन पर सिमट गई.

England dominate in the 150th Test at Lord 40 wickets fell Stokes made a big achievement
Image Source: Social Media

Lord's England Vs New Zealand: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक 150वें टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराकर यादगार जीत दर्ज की. चौथी पारी में 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और सिर्फ 138 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली.

स्टोक्स ने कुक और स्ट्रॉस की बराबरी की

यह बेन स्टोक्स की टेस्ट कप्तान के रूप में 24वीं जीत रही. इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों एलिस्टर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस के टेस्ट जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 27 टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम दर्ज है.

मैच में गिरे सभी 40 विकेट

लॉर्ड्स टेस्ट पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. मुकाबले में दोनों टीमों की कुल 40 विकेट गिरे, जो आधुनिक टेस्ट क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 140 और दूसरी पारी में 226 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड पहली पारी में 113 और दूसरी पारी में 138 रन ही बना सकी.

गेंदबाजों का दबदबा

न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ मैच के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट हासिल किए. वहीं इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और गस एटकिंसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-7 विकेट अपने नाम किए.

पहली पारी की बढ़त बनी निर्णायक

मैच की शुरुआत में इंग्लैंड की पहली पारी 140 रन पर समाप्त हो गई थी. हालांकि न्यूजीलैंड भी पहली पारी में सिर्फ 113 रन ही बना सकी, जिससे इंग्लैंड को 27 रन की अहम बढ़त मिली. यही बढ़त बाद में मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने बनाया मजबूत स्कोर

दूसरी पारी में इंग्लैंड का मध्यक्रम और निचला क्रम ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सका, लेकिन बेन डकेट ने 33 और एमिलियो गे ने 57 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. इन पारियों की बदौलत टीम 226 रन तक पहुंची और न्यूजीलैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा.

कीवी बल्लेबाजों की कोशिश नाकाम

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने 41 और ग्लेन फिलिप्स ने 44 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और टीम को 115 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए 150वें टेस्ट मैच को अपने नाम कर इतिहास के इस खास अवसर को यादगार बना दिया.

ये भी पढ़ें- Bullet Train: सिर्फ 6 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर! बंगाल को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात