77th Emmy Awards 2025: 'द स्टूडियो' और 'द पिट' ने लूटी महफिल, जानिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

77th Emmy Awards 2025: हर साल की तरह इस बार भी टीवी की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो एमी अवॉर्ड्स 2025 ने दर्शकों, कलाकारों और मेकर्स के लिए एक यादगार शाम रची. 14 सितंबर 2025 को लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में हुए इस ग्रैंड इवेंट में मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की.

Emmy Awards 2025 The Studio and The Pit stole the show know the full list of winners
Image Source: Social Media/X

77th Emmy Awards 2025: हर साल की तरह इस बार भी टीवी की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो एमी अवॉर्ड्स 2025 ने दर्शकों, कलाकारों और मेकर्स के लिए एक यादगार शाम रची. 14 सितंबर 2025 को लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में हुए इस ग्रैंड इवेंट में मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत शाम 6:30 बजे से हुई और इसे लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला.

इस बार 77वें एमी अवॉर्ड्स में जहां कुछ पुराने चेहरे एक बार फिर विजेता बनकर उभरे, वहीं कई नए नामों ने भी पहली बार मंच पर ट्रॉफी उठाकर इतिहास रच दिया. ‘सेवरेंस’, ‘द स्टूडियो’, ‘हैक्स’, ‘एडोलसेंस’ और ‘द पिट’ जैसे शोज़ ने नामांकन से लेकर जीत तक लगातार चर्चा बटोरी.

एक्टिंग कैटेगरी में किसे मिला सम्मान?

ड्रामा सीरीज की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं ब्रिट लोअर, जिन्हें ‘सेवरेंस’ में उनके दमदार अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला. वहीं, कॉमेडी कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का खिताब सेठ रोजन के नाम गया, जिन्होंने ‘द स्टूडियो’ में दर्शकों को खूब हंसाया.

‘हैक्स’ सीरीज की जीन स्मार्ट को कॉमेडी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, तो वहीं लिमिटेड सीरीज में बेस्ट एक्टर के तौर पर स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस) और बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में क्रिस्टिन मिलिओटी (द पेंगुइन) का नाम सामने आया.

सपोर्टिंग कैटेगरी में कौन रहा सबसे आगे?

ड्रामा सीरीज में सपोर्टिंग रोल के लिए ट्रैमेल टिलमैन (‘सेवरेंस’) और कैथरीन लानासा (‘द पिट’) को अवॉर्ड मिला. कॉमेडी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर बने जेफ हिलर (‘समबडी समव्हेयर’) और हन्नाह आइनबिंदर (‘हैक्स’) ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब जीता. लिमिटेड सीरीज की सपोर्टिंग कैटेगरी में ओवेन कूपर और एरिन डोहर्टी (‘एडोलसेंस’) ने बाज़ी मारी.

कौन-सी सीरीज बनी दर्शकों की पहली पसंद?

इस बार की दौड़ में कई दिग्गज शो शामिल थे, लेकिन जीत का सेहरा कुछ खास नामों के सिर बंधा:

  • बेस्ट ड्रामा सीरीज: The Pitt- इस कैटेगरी में ‘सेवरेंस’ और ‘द व्हाइट लोटस’ जैसे मजबूत दावेदारों को पछाड़ते हुए ‘द पिट’ ने बाजी मारी.
  • बेस्ट कॉमेडी सीरीज: The Studio- ‘हैक्स’ और ‘नोबडी वॉन्ट दिस’ को पछाड़कर इस शो ने दर्शकों को खूब हंसाया और जूरी को प्रभावित किया.
  • बेस्ट लिमिटेड एंथोलॉजी सीरीज: Adolescence- इस सीरीज को न केवल शानदार परफॉर्मेंस के लिए सराहा गया बल्कि इसकी स्क्रिप्ट और प्रजेंटेशन भी अवॉर्ड जीतने लायक रही.
  • बेस्ट रियलिटी कॉम्पिटिशन प्रोग्राम: The Traitors
  • बेस्ट टॉक सीरीज: The Late Show with Steffin
  • बेस्ट स्क्रिप्टेड वैरायटी सीरीज: Last Week Tonight with John Oliver

इस साल एमी अवॉर्ड्स क्यों रहे खास?

इस बार के एमी अवॉर्ड्स में सेवरेंस को सबसे ज्यादा नामांकन (27) मिले थे, जबकि ‘द पेंगुइन’ को 24 और ‘द स्टूडियो’ को 23 नॉमिनेशन मिले. इसका असर विनर्स लिस्ट में भी साफ दिखाई दिया. खास बात यह रही कि इस साल कई नई सीरीज को भी पहचान मिली, जिन्होंने क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें- क्या सुशीला कार्की के हाथ से भी जाएगी कुर्सी? नाराज हैं सुदन गुरुंग; बोले- समय नहीं लगेगा हटाने में