साइबर ठगों के नए पैंतरे! एलन मस्क की AI जेनरेटेड वीडियो से करोड़ों लूटे, जानें इस स्कैम से बचने का तरीका

Elon Musk AI Scam: आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक ने इसे और भी खतरनाक बना दिया है. अब स्कैमर्स AI की मदद से ऐसे वीडियो तैयार कर रहे हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली में फर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है.

Elon Musk AI deepfake scam How to protect yourself
Image Source: ANI

Elon Musk AI Scam: आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक ने इसे और भी खतरनाक बना दिया है. अब स्कैमर्स AI की मदद से ऐसे वीडियो तैयार कर रहे हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली में फर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है. इन वीडियो का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही है. खासतौर पर, अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के नाम पर एक खतरनाक स्कैम जोर पकड़ रहा है, जिसमें फर्जी वीडियो के माध्यम से लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है.

एलन मस्क के नाम पर चल रहा स्कैम

इन दिनों सोशल मीडिया पर एलन मस्क का एक नकली वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मस्क लोगों से अपनी कंपनियां—जैसे न्यूरालिंक, स्पेसएक्स, ग्रोक आदि में निवेश करने की अपील करते नजर आते हैं. लेकिन यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है, जिसे AI तकनीक की मदद से बनाया गया है. स्कैमर्स ने मस्क की आवाज़ और चेहरे की क्लोनिंग करके ऐसा वीडियो तैयार किया है जो देखने में असली जैसा लगता है.

यूट्यूब, फेसबुक और टेलीग्राम पर हो रही ठगी

यह फर्जी वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक और टेलीग्राम पर तेजी से शेयर हो रहा है. वीडियो में एक वेबसाइट का लिंक दिया गया है, जहां निवेश का झांसा देकर लोगों को फंसा लिया जाता है. वॉशिंगटन की एक महिला इस ठगी का शिकार होकर 63,000 डॉलर तक गंवा चुकी है, वहीं अमेरिका के अन्य कई लोग भी इसी स्कैम में अपनी बचत खो चुके हैं. एलन मस्क के नाम पर सैंकड़ों AI-जनरेटेड वीडियो और दर्जनों नकली वेबसाइट्स के जरिए स्कैमर्स लगातार लोगों की कमाई पर नजर गड़ाए हुए हैं. ये वीडियो इतनी सटीकता से बनाए गए हैं कि सुनने वाले को भी असली आवाज़ लगती है. इसलिए किसी भी ऐसे वीडियो या संदेश पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.

सावधानी के उपाय: खुद को कैसे बचाएं?

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें: अगर कोई वेबसाइट या वीडियो आपको निवेश का लालच दे, तो पहले उसकी सत्यता जांचें.

पहचान की पुष्टि करें: किसी भी बड़ी निवेश योजना या ऑफर के लिए आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणित स्रोत से जानकारी लें.

अनजान कॉल या मैसेज से सतर्क रहें: यदि कोई अनजान व्यक्ति वीडियो या मैसेज के माध्यम से निवेश के लिए दबाव डालता है, तो इसे स्कैम मानकर तुरंत अनदेखा करें.

सरकारी और विश्वसनीय संस्थानों से संपर्क करें: किसी भी धोखे की सूचना संबंधित विभागों को दें और ऑनलाइन फ्रॉड रिपोर्ट करें. 

ये भी पढ़ें: क्या है Mappls ऐप? जिसे अश्विनी वैष्णव ने की इस्तेमाल करने की अपील, कहा- जल्द साइन करंगें MOU