इस दिवाली सिनेमा प्रेमियों को मिलने वाला है एक शानदार सिनेमैटिक तोहफा! श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ईथा’ का ट्रेलर सिनेमाघरों में ‘रामायण’ के साथ दिखाया जाएगा. यानी भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ी दो असाधारण कहानियां इस त्योहारी सीजन में एक साथ बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेंगी.
एक तरफ है सदियों से पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली कालजयी गाथा ‘रामायण’, तो दूसरी तरफ है ‘ईथा’ की कहानी, एक ऐसी कलाकार का सफर जिसने तमाम मुश्किलों और चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई और एक मिसाल बन गई.
इस फेस्टिव सीजन में इन दोनों कहानियों का संगम सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी शानदार डबल धमाके से कम नहीं होगा. जहां एक कहानी भारत की गौरवशाली पौराणिक विरासत को सलाम करती है, वहीं दूसरी भारतीय कला, संघर्ष और जज्बे की ताकत को बयां करती है.
‘ईथा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.