रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, पहली बार चार्जशीट में आया नाम; जानें क्या है मामला

Robert Vadra Charge Sheet: ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामलों में एक अहम मोड़ आ गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंदन प्रॉपर्टी और कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े केस में पहली बार रॉबर्ट वाड्रा को आधिकारिक रूप से आरोपी के तौर पर नामित कर दिया है.

ED against Robert Vadra name appears in the charge sheet for the first time
Image Source: ANI/ File

Robert Vadra Charge Sheet: ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामलों में एक अहम मोड़ आ गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंदन प्रॉपर्टी और कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े केस में पहली बार रॉबर्ट वाड्रा को आधिकारिक रूप से आरोपी के तौर पर नामित कर दिया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल नई चार्जशीट ने इस पुराने विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

यह केस यूके के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन की जांच के दौरान सामने आया था. ED का कहना है कि वाड्रा का बयान इस साल जुलाई में PMLA के तहत दर्ज किया गया था और जांच में वाड्रा तथा भंडारी के बीच वित्तीय लेनदेन से जुड़ी कुछ कड़ियां सामने आई थीं. 

चार्जशीट में 9वें नंबर पर रॉबर्ट वाड्रा का नाम

इनमें विदेशी संपत्तियों से लेकर धन हस्तांतरण तक के पहलू शामिल हैं. नई चार्जशीट को इस केस का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार वाड्रा को सीधे आरोपी के रूप में नामित किया गया है.

एजेंसी ने वाड्रा को चार्जशीट में 9वें नंबर पर आरोपी बनाया है. अब राउज एवेन्यू कोर्ट 6 दिसंबर को इस चार्जशीट पर संज्ञान लेगी. अदालत की अगली सुनवाई को इस केस के आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना

यह मामला लंबे समय से राजनीतिक विमर्श के केंद्र में रहा है, और चार्जशीट दायर होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ना तय माना जा रहा है. इस बीच वाड्रा या कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, MP के न्यायिक अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर कर दी 61 साल