DRDO के साथ काम करने का शानदार मौका, हर महीने मिलेगा ₹10,560 स्टाइपेंड, कौन कर सकता है अप्लाई?

DRDO Apprentice 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में अप्रेंटिस करने की इच्छा रखने वाले ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. DRDO ने अप्रेंटिस 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

drdo-apprentice-2026-iti-jobs-apply-online-details
Image Source: Social Media

DRDO Apprentice 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में अप्रेंटिस करने की इच्छा रखने वाले ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. DRDO ने अप्रेंटिस 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग ट्रेड में युवाओं को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेड के अनुसार हर महीने 9,600 रुपये से 10,560 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा.

DIPR में 12 महीने की होगी अप्रेंटिस ट्रेनिंग

DRDO के दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) में अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग की अवधि बढ़ाई नहीं जाएगी. साथ ही अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद उम्मीदवार DRDO में स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकेंगे.

इन ट्रेड में मिलेगा अप्रेंटिसशिप का मौका

DRDO की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अलग-अलग ITI ट्रेड के उम्मीदवार इस अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. इनमें फोटोग्राफर, स्टुअर्ड, डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, COPA, IT/IT ESM और मल्टीमीडिया एवं वेब पेज डिजाइनर जैसे ट्रेड शामिल हैं. संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं.

ITI के नंबरों से बनेगी मेरिट, नहीं होगी लिखित परीक्षा

DRDO अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए अलग से लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी. उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है. अंतिम चयन के बाद कैटेगरी के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. IT/IT ESM और फोटोग्राफर ट्रेड के चयनित उम्मीदवारों को 10,560 रुपये प्रतिमाह, जबकि अन्य ट्रेड के उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

13 अक्टूबर तक करें आवेदन

DRDO अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के बिना किए गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार Apprenticeship India पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 3477 पदों को मिली मंजूरी, जानें पूरी डिटेल