दिवाली पर भूलकर भी न भेजें ये 5 मैसेज, वरना घर से उठा ले जाएगी पुलिस, Whatsapp यूज़ करते समय रहें होशियार

भले ही WhatsApp एक निजी चैटिंग ऐप है, लेकिन यहां भेजा गया हर मैसेज कानून के दायरे में आता है. अगर आप बिना सोचे-समझे कोई आपत्तिजनक कंटेंट किसी ग्रुप या व्यक्ति को भेजते हैं, तो आईटी एक्ट (IT Act) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराएं आप पर लागू हो सकती हैं.

Do not send these messeages on Whatsapp on Diwali
Image Source: Freepik

Whatsapp: हर साल दिवाली के आते ही मोबाइल पर शुभकामनाओं का तांता लग जाता है. WhatsApp पर ढेरों मैसेज, फोटो, वीडियो और स्टेटस शेयर किए जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये डिजिटल शुभकामनाएं आपके लिए परेशानी का सबब भी बन सकती हैं?

WhatsApp मैसेज पर भी लग सकते हैं कानून के शिकंजे

भले ही WhatsApp एक निजी चैटिंग ऐप है, लेकिन यहां भेजा गया हर मैसेज कानून के दायरे में आता है. अगर आप बिना सोचे-समझे कोई आपत्तिजनक कंटेंट किसी ग्रुप या व्यक्ति को भेजते हैं, तो आईटी एक्ट (IT Act) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराएं आप पर लागू हो सकती हैं.

ये कंटेंट बन सकता है सजा का कारण

त्योहारों के मौके पर लोग अक्सर हंसी-मज़ाक में अडल्ट जोक्स, वीडियो या फोटो भेज देते हैं. लेकिन अगर ग्रुप का कोई सदस्य इस पर आपत्ति जताए, तो आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत आपको जेल और जुर्माने दोनों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपने ऐसा कोई पोस्ट भेजा जिसमें देशविरोधी विचार, धार्मिक उन्माद या जातिगत भेदभाव फैलाने वाली बातें हों, तो मामला और भी गंभीर हो सकता है. ऐसे मामलों में देशद्रोह या समाज में नफरत फैलाने से जुड़ी धाराएं लग सकती हैं, जिससे गिरफ्तारी भी हो सकती है.

बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर सीधे एक्शन

कभी-कभी लोग मज़ाक में भी हिंसक या अश्लील वीडियो शेयर कर देते हैं, जिनमें बच्चे शामिल होते हैं. ये POCSO Act के तहत बड़ा अपराध माना जाता है. इसमें तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान है, चाहे आपने इसे मनोरंजन के इरादे से ही क्यों न भेजा हो. इसके अलावा अगर किसी ग्रुप में झगड़े, निजी MMS या किसी समुदाय विशेष को भड़काने वाला कंटेंट डाला गया है, तो आईटी एक्ट की धारा 66A और IPC की धारा 153A के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. ऐसे मैसेज समाज में नफरत फैलाते हैं और प्रशासन इन्हें गंभीरता से लेता है.

WhatsApp ग्रुप एडमिन की ज़िम्मेदारी और भी ज़्यादा

अगर आप किसी WhatsApp ग्रुप के एडमिन हैं, तो आपको खास तौर पर सतर्क रहने की ज़रूरत है. किसी भी विवादित कंटेंट के वायरल होने पर सबसे पहले पुलिस की नज़र ग्रुप एडमिन पर ही जाती है. इसलिए सोच-समझकर ग्रुप को मॉडरेट करें. 

ये भी पढ़ें: अब Whatsapp पर दोस्तों से नहीं कर पाएंगे दिन रात बात, कंपनी लगाने जा रही लिमिट!