दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, दिल्ली से बिहार-यूपी समेत कई राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें

Railway Diwali Chhath Special Train: दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. इन ट्रेनों से दिल्ली को पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा. इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिल सकेगी.

Diwali Chhath special trains from Delhi to several states including Bihar and UP
Image Source: Social Media

Railway Diwali Chhath Special Train: दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. इन ट्रेनों से दिल्ली को पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा. इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिल सकेगी.

नई दिल्ली से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन संख्या 04668 हर रविवार को 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी. इसकी वापसी ट्रेन संख्या 04667 के जरिए होगी, जो हर मंगलवार को 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक संचालित की जाएगी.

वहीं, नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04090 का संचालन 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को किया जाएगा. वापसी में ट्रेन संख्या 04089 हर शनिवार को 3 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दानापुर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी.

प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज और हजरत निजामुद्दीन के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 04183 हर मंगलवार को 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रयागराज से दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04184 हर बुधवार को 21 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक चलेगी. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी.

नई दिल्ली-कामाख्या, गया और पटना के लिए भी ट्रेनें

दिल्ली-कामाख्या स्पेशल ट्रेन संख्या 04076 हर शनिवार को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04075 हर सोमवार को 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी.

नई दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन संख्या 04064 का संचालन 11 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा. वापसी में ट्रेन संख्या 04063 12 से 26 अक्टूबर तक चलेगी. दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाए जाएंगे.

इसके अलावा नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 04088 का संचालन 10 से 25 अक्टूबर तक रोजाना होगा. वापसी में ट्रेन संख्या 04087 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी. त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की इन विशेष ट्रेनों से दिल्ली और बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब व असम के बीच अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें- चीन की उड़ी नींद! अमेरिका ने ताइवान भेजा इस घातक हथियार की पहली खेप, जानें इसकी खासियत