दिलीप कुमार ने जड़ा था मधुबाला को थप्पड़, जानें क्यों बेइंतहा प्यार के बाद टूट गया दोनों का रिश्ता?

दिलीप कुमार ने जड़ा था मधुबाला को थप्पड़, जानें क्यों बेइंतहा प्यार के बाद टूट गया दोनों का रिश्ता?

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने बड़े पर्दे पर सालों तक राज किया. वो अब भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी फिल्में और उनका अभिनय आज भी लोगों के बीच जिंदा है. फिल्मों के अलावा उनके अफेयर की कहानी भी सुर्खियों में रही. दिलीप कुमार और मधुबाला (Madhubala) की जोड़ी को बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी कहा जाता था. बॉलीवुड में जब भी प्रेम कहानी की जिक्र होता है सबसे पहला नाम इन्हीं दोनों का लिया जाता है. लेकिन दोनों की  प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो सकी. 

मधुबाला के प्यार में दीवाने थे दिलीप कुमार

कहा जाता है कि मधुबाला और दिलीप कुमार पहली बार फिल्म तराना के सेट पर मिले थे. यही से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी. उस समय मधुबाला महज 18 साल की थीं और दिलीप कुमार 29 के थे. धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से बेपनाह इश्क करने लगे थे. लेकिन एक बार दोनों के बीच इस कदर लड़ाई हुई कि दिलीप साहब ने मधुबाला को थप्पड़ जड़ दिया था.

क्यों मारा था थप्पड़? 

जब दिलीप और मधुबाला 'मुगल ए आजम' (Mughal-e-Azam) की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान दोनों के बीच कुछ तनाव चल रहा था. इस दौरान एक सीन में दिलीप को मधुबाला को थप्पड़ मारना था. तो जब सीन का शूट शुरू हुआ तो गुस्से में दिलीप साहब ने मधुबाला एक्ट्रेस को इतने जोर का तमाचा जड़ा कि वह काफी देर तक बेहोश हो गई. ये देखकर सेट में लोग भी हैरान रह गए थे. 

पिता की वजह से टूटा रिश्ता

'मुगल ए आजम' फिल्म के बाद दिलीप कुमार और मधुबाला अलग हो गए थे. कहा जाता है कि मधुबाला के पिता को दिलीप कुमार पसंद नहीं थे इसलिए ये दोनों अलग हो गए. बाद में दिलीप साहब ने सायरा बानो से शादी की और मरते दम तक सायरा बानोउनके साथ रहीं. वहीं मधुबाला ने भी किशोर कुमार से शादी कर ली थी.