बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का बवंडर! जमकर छाप रही नोट; अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान

Dhurandhar Box Office Collection Day 25: फिल्म "धुरंधर" 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से लगातार शानदार सफलता की ओर बढ़ रही है. एक महीने में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब चौथे सोमवार तक भी यह अपने कलेक्शन से सबको हैरान कर रही है.

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 25 Ranveer Singh Akshaye Khanna
Image Source: Social Media

Dhurandhar Box Office Collection Day 25: फिल्म "धुरंधर" 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से लगातार शानदार सफलता की ओर बढ़ रही है. एक महीने में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब चौथे सोमवार तक भी यह अपने कलेक्शन से सबको हैरान कर रही है. आदित्य धर की इस फिल्म ने वीकेंड पर जमकर कलेक्शन किया और अब चौथे सोमवार को भी यह शानदार प्रदर्शन कर रही है. तो चलिए, जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन और किस तरह उसने अन्य बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

'धुरंधर' का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य धर की फिल्म ने अपने पहले वीक में 207.25 करोड़, दूसरे वीक में 253.25 करोड़, और तीसरे वीक में 172 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. चौथे वीकेंड के तीन दिनों में फिल्म ने 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आज चौथे सोमवार को फिल्म ने 5.84 करोड़ रुपये कमाए, जिससे अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 696.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह आंकड़ा अभी शुरुआती है, क्योंकि कुछ बदलाव संभव हैं.

'धुरंधर' ने इन बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म "धुरंधर" ने 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. खास बात यह है कि "धुरंधर" ने 25वें दिन की कमाई के मामले में कई सुपरहिट फिल्मों को मात दी है.

  • पुष्पा 2 - 12.25 करोड़
  • स्त्री 2 - 11 करोड़
  • जवान - 9.12 करोड़
  • केजीएफ चैप्टर 2 - 9.12 करोड़
  • कल्कि 2898 एडी - 4.85 करोड़

'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

"धुरंधर" ने अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. फिल्म ने 24 दिनों में 1065 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस कलेक्शन के साथ, फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 2023 में 1055 करोड़ रुपये कमाए थे. अब "धुरंधर" का अगला लक्ष्य "जवान" का 1160 करोड़ रुपये का कलेक्शन है, और यह फिल्म जल्द ही उस आंकड़े को पार करने की ओर बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: फिल्म के क्रेडिट को लेकर राजनीति की... अक्षय खन्ना को लेकर 'सेक्शन 375' के डायरेक्टर ने लगाए गंभीर आरोप