धुरंधर में अजित डोभाल का किरदार निभा रहे आर माधवन? इस लुक को तैयार करने में लगा इतना समय

आदित्य धर की बिग-स्केल पीरियड ड्रामा धुरंधर ने अपने ट्रेलर की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेलर आते ही सबसे ज्यादा चर्चा आर. माधवन के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की हो रही है, जो फिल्म में कथित तौर पर एनएसए चीफ अजित डोभाल से प्रेरित किरदार निभाते दिखाई देंगे.

Dhurandhar Trailer Released R madhavan Look test how much time told
Image Source: Social Media

आदित्य धर की बिग-स्केल पीरियड ड्रामा धुरंधर ने अपने ट्रेलर की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेलर आते ही सबसे ज्यादा चर्चा आर. माधवन के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की हो रही है, जो फिल्म में कथित तौर पर एनएसए चीफ अजित डोभाल से प्रेरित किरदार निभाते दिखाई देंगे. रणवीर सिंह के दमदार अवतार ने भी दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.


ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आर. माधवन ने अपने किरदार की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने खुलासा किया कि निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें धुरंधर की कहानी तब सुनाई जब वह किसी और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे.माधवन बोले कहानी सुनते ही मैंने सोचा, ये कहानी और ये किरदार अभी तक कहां छुपा हुआ था! मैंने कई ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया है, लेकिन धुरंधर बिल्कुल अलग दुनिया है माधवन ने बताया कि फिल्म का लुक टेस्ट बेहद लंबा और बारीकी से भरा था.

लुक टेस्ट में कितना समय लगा? 

उनके शब्दों में मेरे लुक टेस्ट में करीब चार घंटे लग गए. फिर भी लगता था कि कुछ न कुछ कमी है. तभी आदित्य ने कहा— होंठ थोड़े पतले कर लेते हैं. बस वही छोटा-सा बदलाव करने के बाद पूरा लुक एकदम फिट बैठ गया." फिल्म में माधवन का बाल्ड लुक, बदला हुआ चेहरे का स्ट्रक्चर और नई बोलने की शैली दर्शकों के लिए उन्हें बिल्कुल नए अंदाज में पेश करेगी.

धुरंधर की कहानी: भारत–पाक तनाव के दौर की पृष्ठभूमि

ट्रेलर से साफ है कि धुरंधर सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. कहानी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के समय पर आधारित लगती है, जिसमें रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट के रूप में बेहद तीखे और आक्रामक रूप में नजर आ रहे हैं.संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और माधवन जैसे कलाकारों के साथ फिल्म का सितारों से भरा लाइनअप दर्शकों को बड़े पैमाने की राजनीतिक थ्रिलर का एहसास कराता है.ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, तीव्र इमोशन और रोमांचक सीक्वेंस दर्शकों को कहानी में डूबने पर मजबूर कर देते हैं.रणवीर सिंह का यह किरदार संभवतः उनके करियर की सबसे हिंसक और गहन भूमिकाओं में से एक माना जा रहा है.

दो भागों में बनेगी फिल्म?

हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि धुरंधर दो हिस्सों में बनाई जाएगी.रिपोर्ट्स के अनुसार 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली फिल्म कहानी का पहला हिस्सा होगी, जो एक बड़े क्लिफहैंगर पर खत्म होगी. दूसरा भाग 2026 की पहली छमाही में रिलीज किया जा सकता है.आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ट्रेलर ने जिस तरह उम्मीदें बढ़ाई हैं, उससे साफ है कि फिल्म आने वाले महीनों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चर्चा का विषय बनने वाली है.

यह भी पढ़ें: 1300 लड़कियों को पछाड़ कर सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' में बनाई जगह, जानें कैसा रहा चाइल्ड आर्टिस्ट से बॉलीवुड तक का सफर