'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तीन हफ्ते बाद 847.25 करोड़ रुपये का हुआ कलेक्शन; जानें आज की कमाई

Dhurandhar Box Office Collection: अक्षय खन्ना की हालिया रिलीज़ फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. इस एक्शन-एडवेंचर स्पाई-थ्रिलर ने न केवल दर्शकों का दिल जीत लिया है, बल्कि लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड भी बना रही है.

Dhurandhar box office collection of Rs 847.25 crore after three weeks Know today earnings
Image Source: Social Media

Dhurandhar Box Office Collection: अक्षय खन्ना की हालिया रिलीज़ फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. इस एक्शन-एडवेंचर स्पाई-थ्रिलर ने न केवल दर्शकों का दिल जीत लिया है, बल्कि लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड भी बना रही है. खास बात यह है कि फिल्म ने कल 38.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया और इस तरह थर्ड संडे पर 'पुष्पा 2' जैसी बड़ी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया.

फिल्म अब तीसरे सोमवार यानी वीकडे पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. आज तक (4:05 बजे तक) फिल्म ने लगभग 4.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे साफ पता चलता है कि तीसरे हफ्ते में भी दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं. ध्यान रहे कि यह आंकड़ा सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा है और दिन भर में इसमें बदलाव संभव है.

तीन हफ्तों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

'धुरंधर' ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी. दूसरे हफ्ते में इसने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 253.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. तीसरे वीकेंड में फिल्म ने कमाई के मामले में और भी धमाका किया.

  • पहले वीकेंड का कलेक्शन: 22.5 करोड़ रुपये
  • दूसरे वीकेंड का कलेक्शन: 34.25 करोड़ रुपये
  • तीसरे वीकेंड का कलेक्शन: 38.5 करोड़ रुपये

इन तीन दिनों में कुल 95.25 करोड़ रुपये की कमाई ने यह साबित कर दिया कि फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

तुलना: 'छावा' और 'स्त्री 2'

2025 की शुरुआत में रिलीज़ हुई 'छावा' ने 601.54 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. वहीं पिछले साल रिलीज़ हुई 'स्त्री 2' ने 597.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'धुरंधर' की लगातार बढ़ती कमाई देखकर लगता है कि ये रिकॉर्ड अब ज्यादा दूर नहीं हैं.

विशेष रूप से देखा जाए तो थर्ड मंडे पर 'छावा' ने 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे. 'स्त्री 2' ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके मुकाबले 'धुरंधर' का तीसरे सोमवार का बिजनेस इन दोनों फिल्मों से अधिक है. इस हिसाब से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले हफ्तों में भी फिल्म सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखेगी. फिलहाल 'धुरंधर' छावा और स्त्री 2 के रिकॉर्ड से केवल 25-30 करोड़ रुपये दूर है, और यह दूरी लगातार कम होती जा रही है.

वर्ल्डवाइड कमाई

'धुरंधर' ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दर्शकों को प्रभावित किया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. 17 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 847.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है.

यह भी पढ़े- Drishyam 3: आखिरी हिस्सा बाकी है... इस दिन रिलीज होगी दृश्यम 3, अजय देवगन ने किया ऐलान, देखें VIDEO