Dhurandhar 2 में किस एक्टर को मिली सबसे मोटी रकम, किसे मिले सबसे कम पैसे? यहां जानिए सबकुछ

Dhurandhar 2 Starcast Fees: आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. यह मल्टीस्टारर फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है, और इसके पेड प्रिव्यू शोज 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं.

dhurandhar 2 starcast fees ranveer singh sanjay dutt arjun rampal sara arjun
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Starcast Fees: आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. यह मल्टीस्टारर फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है, और इसके पेड प्रिव्यू शोज 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं. फिल्म के एडवांस बुकिंग शोज पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं, जिससे इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये है और इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज स्टार्स का अहम योगदान है. आइए जानते हैं कि इन बड़े सितारों ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इस फिल्म के हाईएस्ट पेड़ एक्टर हैं. धुरंधर 2 में हमजा और जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाने वाले रणवीर ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. यह फिल्म के लिए सबसे बड़ी फीस है, जो उनकी स्टार पावर और अभिनय की क्षमता को दर्शाता है. रणवीर की उपस्थिति फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाली है.

संजय दत्त

संजय दत्त इस फिल्म में चौधरी असलम के किरदार में नजर आएंगे. उन्होंने इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. फिल्म में उनका रोल बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी मौजूदगी फिल्म के ड्रामा और एक्शन को एक नई दिशा देगी.

अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन

अर्जुन रामपाल धुरंधर 2 में विलेन के किरदार इलियास कश्मीरी में नजर आएंगे. उन्होंने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं, सारा अर्जुन जो फिल्म में फीमेल लीड रोल यलीना जमाली के रूप में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, उन्होंने भी 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. दोनों की केमिस्ट्री फिल्म में अहम मोड़ लाएगी.

आर माधवन

आर माधवन धुरंधर 2 में अजय सान्याल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और उन्होंने इसके लिए 9 करोड़ रुपये की फीस ली है. माधवन का रोल फिल्म के महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है और उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए एक आकर्षण का कारण बनेगी.

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना धुरंधर 2 में एक स्पेशल अपीरियंस देंगे. हालांकि उनका कैरेक्टर पहले पार्ट में मर चुका था, लेकिन फिल्म के फ्लैशबैक सीक्वेंस में उनकी वापसी होगी. उन्होंने इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. हालांकि, अक्षय के किरदार को लेकर ऑफिशियल कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके शॉर्ट अपीरियंस से फिल्म में नई ऊर्जा आएगी.

ये भी पढ़ें: क्यों बदलना पड़ा सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम? डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताई पूरी कहानी