धुरंधर 2 से लेकर इंस्पेक्टर अविनाश तक... इस हफ्ते OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में

OTT Release This Week: इन दिनों ओटीटी की दुनिया काफी गर्म है. गर्मियों और वीकेंड्स में लोग घर पर रहकर नई फिल्में और सीरीज़ देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते कई शानदार फिल्में और शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी चीज़ें देखने को मिलेंगी.

Dhurandhar 2 Inspector Avinash this week there sizzling entertainment experience on OTT platforms
Image Source: Social Media

OTT Release This Week: इन दिनों ओटीटी की दुनिया काफी गर्म है. गर्मियों और वीकेंड्स में लोग घर पर रहकर नई फिल्में और सीरीज़ देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते कई शानदार फिल्में और शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी चीज़ें देखने को मिलेंगी.

धुरंधर 2

दो महीने से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में हिट रहने के बाद अब ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 ओटीटी पर आ रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन हैं. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. अब आप इसे 15 मई से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

कर्तव्य

यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है जिसे पुलकित ने डायरेक्ट किया है. शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सैफ अली खान, रसिका दुगल, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी नजर आएंगे. सैफ अली खान इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं. इसे 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

एग्जाम

यह एक तमिल ड्रामा सीरीज़ है, जिसे ए. सरकुनम ने लिखा और डायरेक्ट किया है. कहानी कंपटीशन एग्जाम और उसके हाई प्रेशर वाले माहौल पर आधारित है. यह शो 15 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, अमित सियाल और अन्य कलाकार इस सीजन में नजर आएंगे. यह सीरीज़ उत्तर प्रदेश के पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा की कहानी बताती है, जो गैंगस्टर्स को पकड़ते हैं. इसे 15 मई से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

द क्रैश

यह क्राइम डॉक्यूमेंट्री 2022 की एक सच्ची घटना पर आधारित है. कहानी 17 साल की लड़की मैकेन्ज़ी की है, जिसने जानबूझकर अपनी कार से दुर्घटना की और कई लोगों की मौत हो गई. इसे 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

मार्टी, लाइफ इज़ शॉर्ट

यह डॉक्यूमेंट्री कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट पर आधारित है. इसमें उनके 50 साल के करियर की कहानी दिखाई गई है, उनके थिएटर और कॉमेडी के सफर के साथ दोस्तों और को-स्टार्स के इंटरव्यू भी हैं. इसे 12 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन

यह स्पिन-ऑफ डॉक्यूमेंट्री मनी हीस्ट की कहानी पर आधारित है. बर्लिन और उनकी टीम फिर से एक बड़ी डकैती करने के लिए लौटते हैं. इसे 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- देश की इकोनॉमी के लिए कितना जरूरी है गोल्ड, भारत हर साल कितना सोना करता है इंपोर्ट? जानें सबकुछ