'धुरंधर 2' का तगड़ा धमाका, 11,000 करोड़ का आंकड़ा किया पार, ऐसा करने वाली बनी पहली बॉलीवुड फिल्म

Dhurandhar 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' का जादू अब एक महीने पुराना हो चुका है. इस दौरान फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने का गौरव हासिल किया.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29 Worldwide Aditya Dhar Ranveer SIngh
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' का जादू अब एक महीने पुराना हो चुका है. इस दौरान फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने का गौरव हासिल किया. हालांकि, कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखे गए, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत बनाए हुए है. तो आइए जानते हैं, रिलीज के 29वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और अब उसके आगे का सफर क्या हो सकता है.

फिल्म की 29वें दिन की कमाई

'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में अपने शानदार प्रदर्शन के चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब यह फिल्म ब्लॉकबस्टर के मुकाम पर पहुंच चुकी है. बावजूद इसके, इसके कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. फिर भी, यह फिल्म अभी भी करोड़ों रुपये कमा रही है. खास बात यह है कि रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को 'धुरंधर 2' ने 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, और इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1103.12 करोड़ रुपये हो गया है.

'धुरंधर 2' को मिली 'भूत बंगला' से टक्कर

'धुरंधर 2' की कमाई में उतार-चढ़ाव जरूर नजर आए, लेकिन इसके बावजूद यह सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज के 29वें दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू शोज से भी तगड़ी टक्कर मिली. इस वजह से फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी मंदी देखी गई, लेकिन इसके बावजूद 'धुरंधर 2' ने अपनी रिकॉर्ड-तोड़ कमाई के साथ एक और बड़ा मुकाम हासिल किया.

11 सौ करोड़ क्लब में मारी एंट्री

'धुरंधर 2' ने एक और बड़ा इतिहास रचते हुए बॉलीवुड की पहली 11 सौ करोड़ रुपये की फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस उपलब्धि के साथ अब यह फिल्म सिनेमा इतिहास में एक नई मिसाल बन गई है. फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

'पुष्पा 2' का टूटेगा रिकॉर्ड? 

अब 'धुरंधर 2' की नजरें 'पुष्पा 2' के लाइफटाइम कलेक्शन पर हैं, जो 1234 करोड़ रुपये का है. हालांकि, इस रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं होगा, क्योंकि अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' जैसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सख्त प्रतिस्पर्धा पैदा कर दी है. साथ ही, 'धुरंधर 2' के लिए कलेक्शन में अब बहुत बड़ी उछाल आने की उम्मीद कम है, क्योंकि ज्यादातर दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख चुके हैं. बावजूद इसके, पांचवें वीकेंड पर फिल्म अपनी कमाई में एक नई छलांग लगा सकती है.

ये भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर दिखेगी रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी, कब रिलीज होगी भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर'?