Dhurandhar 2: दाऊद इब्राहिम बनकर चौंकाने वाले इस एक्टर को कैसे मिला "बड़े साहब" का रोल? खुद बताई पूरी कहानी

Dhurandhar 2 Bade Saab: तीन महीने का लंबा इंतजार करने के बाद, फिल्म "धुरंधर 2" आखिरकार पर्दे पर आई, और इसे देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित थे. थिएटर हाउसफुल जा रहे हैं, और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.

dhurandhar 2 actor Danish Iqbal who stunned people by playing Dawood Ibrahim get the role of Bade Saheb
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Bade Saab: तीन महीने का लंबा इंतजार करने के बाद, फिल्म "धुरंधर 2" आखिरकार पर्दे पर आई, और इसे देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित थे. थिएटर हाउसफुल जा रहे हैं, और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म के हर किरदार का नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और इन किरदारों में से एक हैं दानिश इकबाल, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया.

दानिश इकबाल को कैसे मिला दाऊद का रोल?

फिल्म में दानिश ने दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया है, जिसे "बड़े साहब" के नाम से जाना जाता है. अपने छोटे से किरदार में दानिश ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की कि वह फैंस के दिलों में छा गए. दानिश, जो सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, इस फिल्म से पहली बार लाइमलाइट में आए हैं.

दानिश ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत करते हुए अपनी कास्टिंग का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें यह रोल कैसे ऑफर किया और किस तरह उन्हें खुद पर शक हुआ था. दानिश ने इस बारे में खुलकर बताया:

किरदार की तैयारी

दानिश कहते हैं, "एक्टर के तौर पर हम अपने किरदार में पूरी जान लगा देते हैं, और हर काम में अपना खून और आत्मा डाल देते हैं. लेकिन कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो पर्दे पर जादू सा असर छोड़ते हैं. अगर 'बड़े साहब' या दाऊद इब्राहिम का किरदार इतना पसंद किया जा रहा है, तो यह मेरी एक्टिंग के साथ-साथ किरदार की डिटेलिंग की वजह से भी है. मैं दर्शकों का दिल से शुक्रगुजार हूं."

कास्टिंग डायरेक्टर से मुलाकात

जब मुकेश छाबड़ा ने दानिश से दाऊद का रोल करने को कहा, तो दानिश ने पहला सवाल पूछा, "कौन दाऊद?" क्योंकि दाऊद तो किसी का भी नाम हो सकता है. जब मुकेश ने किरदार के बारे में विस्तार से बताया, तो दानिश ने शंका जताते हुए पूछा, "क्या आप मुझे कास्ट करने को लेकर श्योर हैं? क्योंकि मैं दाऊद जैसा नहीं दिखता." दानिश ने यह भी बताया कि कभी-कभी एक्टर्स खुद पर शक करते हैं, खासकर तब जब इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है.

लेकिन मुकेश और आदित्य को दानिश पर पूरा भरोसा था, और इसी विश्वास ने दानिश को खुद पर भरोसा करने की प्रेरणा दी. दानिश ने फिर अपने रोल और सीन्स पर जमकर काम किया और एक गहरे मानसिक प्रोसेस को तैयार किया.

ये भी पढ़ें- आर्मी, नेवी, एयरफोर्स... तीनों सेनाओं को मिलाकर बनेगा 'थिएटर कमांड', रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?