रणवीर सिंह की हालिया रिलीज़ स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' ने पाकिस्तान में भले ही बैन होने का सामना किया हो, लेकिन फिल्म ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए वहां के पायरेसी इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. फिल्म ने न केवल पाकिस्तान में गैर-कानूनी तरीके से धूम मचाई, बल्कि इसकी पॉपुलैरिटी ने पिछले हिट फिल्मों के पायरेसी रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारियों के बारे में.
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद भी छाई 'धुरंधर'
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को पाकिस्तान में रिलीज से पहले ही बैन कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पाकिस्तान में धमाल मचा दिया. पहले दो हफ्तों में इस फिल्म को कम से कम 20 लाख बार पायरेटेड तरीकों से डाउनलोड किया गया, जो कि पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली पायरेटेड इंडियन फिल्म बन गई. यह आंकड़ा शाहरुख खान की 'रईस' और रजनीकांत की '2.0' जैसी फिल्मों के पायरेसी आंकड़ों से भी कहीं ज़्यादा है.
बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तानी अधिकारियों ने 'धुरंधर' को बैन करने का फैसला फिल्म में दिखाए गए कराची के लियारी जिले में क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद और जासूसी से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को लेकर आपत्ति जताते हुए लिया. इसके साथ ही फिल्म की कथानक में पाकिस्तान विरोधी तत्व होने की भी चर्चा हुई. इसी कारण पाकिस्तान के अलावा कई खाड़ी देशों जैसे बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान और UAE में भी फिल्म की रिलीज़ पर प्रतिबंध लगा दिया गया.
बैन के बावजूद पाकिस्तान में म्यूजिक की धूम
हालांकि 'धुरंधर' पाकिस्तान में बैन थी, फिर भी फिल्म का क्रेज वहां कम नहीं हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के लोग अब टॉरेंट्स, टेलीग्राम चैनल्स, VPN और विदेशों से स्ट्रीमिंग लिंक के जरिए फिल्म देख रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म के म्यूजिक को भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ज़रदारी के एक इवेंट में 'धुरंधर' का गाना 'FA9LA' बज रहा है, जो इस बात का गवाह है कि फिल्म का म्यूजिक बैन के बावजूद वहां पॉपुलर हो चुका है.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर' की कहानी पाकिस्तान में भले ही पायरेसी के रिकॉर्ड के कारण चर्चा में रही हो, भारत में भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 23 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 460.25 करोड़ रुपये और दुनियाभर में दो हफ्तों में 680 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसके सफल होने का एक बड़ा संकेत है.
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म के सामने भी "धुरंधर" का कहर जारी, जानें बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी की कमाई