Friday Box Office Collection: शुक्रवार, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुईं. अलग-अलग भाषाओं और अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि पहले ही दिन कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' सबसे आगे रही. वहीं तमिल फिल्म 'लेनिन' ने अच्छी शुरुआत की, जबकि 'इधयम मुरली' की ओपनिंग उम्मीद से धीमी रही. नई रिलीज का असर पहले से चल रही फिल्मों 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर भी साफ दिखाई दिया.
'धमाल 4' ने पहले दिन किया सबसे बड़ा कारोबार
कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'धमाल 4' ने शानदार शुरुआत की. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 13.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये रहा.
विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जहां इसने करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. पहले ही दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
'लेनिन' की रही अच्छी शुरुआत
तमिल फिल्म 'लेनिन' ने पहले दिन भारत में 5.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 6.73 करोड़ रुपये रहा.
विदेशी बाजार से फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही पहले दिन इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 9.73 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
'इधयम मुरली' की ओपनिंग रही धीमी
अथर्वा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इधयम मुरली' पहले दिन ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी. फिल्म ने भारत में 1.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 2.19 करोड़ रुपये रहा.
हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ सकती है.
दूसरे शुक्रवार 'अल्फा' की कमाई घटी
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' पहले हफ्ते में 47.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी थी. लेकिन नई फिल्मों की रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली.
फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 1.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 49.10 करोड़ रुपये हो गया है.
'वेलकम टू द जंगल' पर पड़ा 'धमाल 4' का असर
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर भी नई रिलीज का असर साफ दिखाई दिया. तीसरे शुक्रवार फिल्म सिर्फ 1 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकी.
15 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 126.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- अमेरिकी हमलों के बाद एक्टिव हुआ ईरान! परमाणु ठिकानों पर शुरू हुई हलचल, सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई टेंशन