Dhamaal 4 Day 1 BO: अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'धमाल 4' रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रिलीज से पहले ही फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक करीब 1.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के 59 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. वहीं ब्लॉक सीट को मिलाकर फिल्म की कमाई करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई है.
फिल्म को देशभर में 8 हजार से ज्यादा शो मिले हैं. खास बात यह है कि हर घंटे फिल्म के 1 हजार से ज्यादा टिकट बिक रहे हैं. इससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है.
मुंबई और दिल्ली में सबसे ज्यादा क्रेज
एडवांस बुकिंग के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है. इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है.
कितनी हो सकती है पहले दिन की कमाई?
'धमाल 4' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. यह 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म पहले दिन करीब 15 से 16 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था, इसलिए नई फिल्म से भी मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं.
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
'धमाल 4' का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है. फिल्म की लंबाई करीब 2 घंटे 23 मिनट है और इसे सेंसर बोर्ड से U/A 13 सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
वहीं फिल्म में संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब फैंस को इसकी रिलीज का इंतजार है. फिल्म की टीम भी जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका की एयरस्ट्राइक से दहला ईरान; 14 लोगों की मौत, 78 घायल