स्कूल से आते ही नाबालिग खेलने लगता था फ्री फायर गेम, बहन ने छीन लिया मोबाइल, फिर जो हुआ

मध्य प्रदेश के देवास शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है. 14 वर्षीय तेजस नामक किशोर ने सिर्फ इस वजह से अपनी जान दे दी क्योंकि उसकी बहन ने मोबाइल छीनकर उसे "फ्री फायर" गेम खेलने से मना कर दिया था.

Dewas boy addicted to Free Fire game committed suicide
Meta AI

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है. 14 वर्षीय तेजस नामक किशोर ने सिर्फ इस वजह से अपनी जान दे दी क्योंकि उसकी बहन ने मोबाइल छीनकर उसे "फ्री फायर" गेम खेलने से मना कर दिया था. किशोर की आत्महत्या ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग की लत के खतरनाक पहलुओं की ओर समाज का ध्यान खींचा है.

खेल बना जानलेवा

तेजस नौवीं कक्षा का छात्र था और उसे मोबाइल गेम खेलने की आदत थी. स्कूल से आने के बाद वह नियमित रूप से “फ्री फायर” खेला करता था. घटना वाले दिन उसकी मां घर पर नहीं थी, और जब वह गेम खेल रहा था तो उसकी बहन ने मोबाइल छीन लिया. इस बात से नाराज़ होकर तेजस ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

परिजन रह गए स्तब्ध

काफी देर तक जब तेजस दिखाई नहीं दिया तो परिजन उसे खोजने लगे. जब घर के बीच वाले कमरे में पहुंचे तो उनका दिल दहल गया — तेजस ने फंदा लगा लिया था. तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मानसिक तनाव भी बना कारण

तेजस अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी दो बड़ी बहनें और मां हैं. पिता के वर्षों पहले लापता हो जाने के कारण वह मानसिक रूप से भी तनाव में रहता था. उसका पूरा परिवार नानी के घर में रहता है, जहां आर्थिक और भावनात्मक हालात पहले से ही कठिन थे. 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी सफलता, 4 हजार से ज्यादा पंचायतें हुईं TB मुक्त