Delhi Police on CJP Protest: नई दिल्ली. NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित भ्रामक कंटेंट को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. पुलिस का कहना है कि अब तक 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक किए जा चुके हैं, जिनके जरिए फर्जी खबरें, एडिटेड वीडियो और भड़काऊ सामग्री साझा किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने लोगों, खासकर छात्रों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा न करें.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में भ्रामक सूचनाएं फैलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने बताया कि ऐसे 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कराया गया है. अधिकारियों का दावा है कि इन अकाउंट्स के माध्यम से फर्जी कंटेंट और अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि जिन सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई है, उनमें से कई कथित तौर पर पहले भी सक्रिय रहे थे. पुलिस के मुताबिक, इनका उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना और संवेदनशील परिस्थितियों का फायदा उठाकर तनाव बढ़ाना था. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech: 'नौकरियां छीनीं, युवाओं का भविष्य बर्बाद किया', CM Yogi का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला