Breaking News : Delhi में Police Commissioner को हटाया गया, Anurag Kumar होंगे नए CP | Hindi News

Delhi Police Commissioner: 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है. इंटेलिजेंस ब्यूरो में लंबे अनुभव के बाद अब वह राजधानी की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Bharat 24

Delhi Police Commissioner: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है. 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है. गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. वह सतीश गोलचा की जगह यह अहम जिम्मेदारी संभालेंगे.

करीब दो दशक तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे अनुराग कुमार हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. नियुक्ति से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उन्हें आईबी से उनके मूल AGMUT कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दी थी. इसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त करने का आदेश जारी किया.

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: Jind की धरती से PM मोदी का बड़ा संदेश ! भाषण में गिनाईं विकास की उपलब्धियां |Haryana