Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दुनिया के सामने लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत से समृद्ध शहर भी है. यहां मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च, मस्जिद, जैन और बौद्ध धर्म से जुड़े धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक स्मारक बड़ी संख्या में मौजूद हैं.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के सकारात्मक और आध्यात्मिक स्वरूप को देश-दुनिया के सामने लाने के लिए नए स्पिरिचुअल सर्किट लॉन्च किए गए हैं. सरकार का उद्देश्य दिल्ली के धार्मिक और हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देना है, ताकि देश और दुनिया से आने वाले पर्यटक राजधानी की समृद्ध विरासत को करीब से जान सकें. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है. राजधानी में मौजूद गुरुद्वारे, मंदिर और ऐतिहासिक धरोहरें पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र हैं. उन्होंने संसद भवन का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में संसद की अपनी एक अलग पहचान और प्रतिष्ठा है.
ये भी पढ़ें- Parliament News: 'राहुल गांधी जवाब दो...' के नारों से गूंजा संसद! CM Hemant Soren से मांगा इस्तीफा!