Delhi News: बच्चों के संग CM Rekha Gupta ने मनाया रक्षाबंधन! नन्हे बच्चों ने बांधी राखी

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. बच्चों ने उन्हें राखी बांधी और तिलक लगाया, जिसके बाद सीएम ने कहा- बच्चों का प्यार किसी आशीर्वाद से कम नहीं, तुम्हारी मुस्कान हमेशा ऐसी ही बनी रहे.

Bharat 24

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन का त्योहार बच्चों के साथ मनाया. इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उनका तिलक किया. बच्चों के बीच पहुंची सीएम रेखा गुप्ता ने उनके साथ समय बिताया और उन्हें प्यार-दुलार भी दिया. इस मौके की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मुख्यमंत्री बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाती नजर आ रही हैं.

रक्षाबंधन के मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखी बांधी. बच्चों ने उन्हें तिलक भी लगाया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ स्नेहपूर्ण समय बिताया. बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए सीएम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं. बच्चों से मिले स्नेह को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बच्चों का प्यार किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता. उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा, "तुम्हारी मुस्कान हमेशा ऐसी ही बनी रहे."

ये भी पढ़ें- Lucknow में Startup नीति के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में गरजे CM Yogi Adityanath