होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए आज यानी 4 मार्च को दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में बस और मेट्रो सेवाओं के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए अधिकतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं दोपहर तक बंद रहेंगी. ऐसे में अगर आप आज यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले नया शेड्यूल जरूर जांच लें.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, होली के दिन मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं दोपहर तक पूरी तरह बंद रहेंगी. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं एक साथ शुरू की जाएंगी.