दिल्ली के होटल में खौफनाक वारदात, पहले की युवती की हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने उठाया बड़ा कदम

Delhi Crime News: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से युवती की खून से लथपथ लाश बरामद हुई.

delhi-lahori-gate-hotel-woman-murder-boyfriend-poison
Image Source: Social Media

Delhi Crime News: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से युवती की खून से लथपथ लाश बरामद हुई. मृतका की पहचान 28 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है, जो बिहार की रहने वाली थी. पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि युवती के बॉयफ्रेंड प्रकाश सिंह ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या की और इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

होटल के कमरे में मिला खौफनाक मंजर

पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय प्रकाश सिंह राजस्थान का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि शिवानी और प्रकाश बुधवार को लाहौरी गेट स्थित होटल प्रिंस पहुंचे थे, जहां दोनों ने एक कमरा लिया था. कुछ समय बाद होटल कर्मचारियों को कमरे के अंदर की स्थिति को लेकर संदेह हुआ. जब स्टाफ ने कमरे में जाकर देखा तो शिवानी घायल और खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि प्रकाश सिंह भी बेसुध हालत में मिला.

अस्पताल पहुंचते ही युवती ने तोड़ा दम

होटल स्टाफ की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवानी को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाश सिंह का इलाज शुरू किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है.

विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस ने शिवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके बाद युवती पर चाकू से हमला किया गया. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद प्रकाश सिंह ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की. मामले की पूरी तस्वीर आरोपी के स्वस्थ होने और उससे पूछताछ के बाद सामने आने की उम्मीद है.

होटल स्टाफ और अन्य लोगों से पूछताछ

फिलहाल पुलिस होटल के कर्मचारियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत या विवाद हुआ था. आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या की वजह और घटनाक्रम को लेकर अहम जानकारी सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें: बेरोजगार दोस्त को चिढ़ाना पड़ा भारी! जलन में कर दी हत्या, कार से MP ले जाकर फेंका शव