दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बड़ा हादसा, हुमायूं के मकबरे का एक हिस्सा ढहा, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

Humayun Tomb Collapsed: स्वतंत्रता दिवस की उमंग के बीच राजधानी दिल्ली से दुखद खबर आई है. ऐतिहासिक हुमायूं मकबरे के गुंबद का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Delhi Humayun Tomb dome collapses 8 9 feared trapped
Image Source: Internet

Humayun Tomb Collapsed: स्वतंत्रता दिवस की उमंग के बीच राजधानी दिल्ली से दुखद खबर आई है. ऐतिहासिक हुमायूं मकबरे के गुंबद का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 8 से 9 लोग मलबे में फंस गए हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

घटना का विवरण

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ. पहले यह खबर आई थी कि हुमायूं टॉम्ब के पीछे स्थित एक दरगाह गिरी है, लेकिन बाद में पीटीआई ने पुष्टि की कि गुंबद का हिस्सा ढहने से यह दुर्घटना हुई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा और राहत दल मौके पर पहुंच गए. दमकल की पांच गाड़ियां राहत कार्य में लगी हुई हैं.

हुमायूं मकबरे का महत्व

हुमायूं का मकबरा 16वीं शताब्दी के मध्य में बनाया गया एक भव्य स्मारक है, जो अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल है और यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. इस कारण हादसे के समय परिसर में कई लोग मौजूद थे.

बचाव अभियान और स्थिति

अधिकारियों का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. कुछ लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. हादसे के बाद सुरक्षा जांच और स्मारक की संरचना की समीक्षा भी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के मौके पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब बस 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन