Satya Niketan News: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिना मंजूरी के बनाई गई पांचवीं मंजिल वाली इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया है. वहीं, हादसे में लापरवाही को लेकर एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.
सत्य निकेतन हादसे के बाद कई अधिकारी निलंबित
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर बताया कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को गंभीरता से लिया गया है. इसके बाद एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर, कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, इमारत के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
MCD Deputy Commissioner, Executive Engineer, Superintending Engineer, Assistant Engineer and Junior Engineer have been suspended with immediate effect following the tragic Satya Niketan incident.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 7, 2026
The building owner has been arrested.
Immediate sealing of buildings with…
पीजी और आसपास की इमारतों की जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास की इमारतों और पीजी की भी जांच की जा रही है. जांच में अगर कहीं नियमों का उल्लंघन पाया गया तो ऐसी इमारतों को सील करने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने साफ कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
छात्रों में भी बना डर का माहौल
एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, लड़कों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही यह पांच मंजिला इमारत करीब 30 साल पुरानी थी. इमारत गिरने के बाद आसपास रहने वाले छात्रों में भी डर बना हुआ है. उन्हें अब अपने आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है.
पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन पर गैर इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं. राहत और बचाव का काम सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. दक्षिणी दिल्ली में डीयू परिसर के पास स्थित यह इमारत रविवार, 6 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे मरम्मत के दौरान अचानक ढह गई थी.
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान ने रिलीज की ऐसी डॉक्यूमेंट्री, सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक