Pollution News: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली को राहत, GRAP-3 के नियम वापस

Delhi gets relief from pollution, GRAP-3 withdrawn

Delhi-NCR GRAP-3: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में आए सुधार के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है. आज यानी 2 जनवरी को प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज किए जाने के चलते GRAP-3 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण) के तहत लागू कड़ी पाबंदियों को हटा लिया गया है. हालांकि, फिलहाल GRAP-1 और GRAP-2 के नियम पहले की तरह लागू रहेंगे.

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अनुसार, 1 जनवरी को दिल्ली का AQI 380 दर्ज किया गया था, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. लेकिन 2 जनवरी को शाम 4 बजे AQI घटकर 236 पर पहुंच गया. इस सुधार को देखते हुए आयोग ने GRAP-3 की पाबंदियों को हटाने का निर्णय लिया.
गौरतलब है कि GRAP-3 तब लागू किया जाता है, जब AQI 401 से 450 के बीच पहुंच जाता है.