नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: दिलवालों की दिल्ली लोगों के लिए फूड पैराडाइज़ है जो खाने के शौकीन हैं. दिल्ली में घूमने, शॉपिंग करने के साथ-साथ आपको स्वादिष्ट फूड भी मिलेगा. आप यहां नॉर्मल और डाइन का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. इसके आलावा आप चाहे तो दिल्ली की गलियों में घूमते हुए यहां के स्ट्रीट फूड (Delhi Street Food) का लुत्फ उठा सकते हैं. चाहे कोई भी मौसम हो खाने के मामले में दिल्ली आपको कभी निराश नहीं करती है. सर्दियों में गर्म चाय और परांठे तो वहीं गर्मियों में कुल्फी और काले खट्टे का मजा ले सकते हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं दिल्ली के लजीज व्यंजनों के बारे में...
1. मूलचंद का पराठा (Moolchand Parantha)
दिल्ली के बेस्ट फूड की कैटेगिरी में मूलचंद का पराठा नंबर एक है. यहां का आलू प्याज़ पराठा और अंडे का पराठा हर किसी को ट्राय करना चाहिए. इसके साथ एक गिलास लस्सी भी पीनी चाहिए. मूलचंद मेट्रो स्टेशन के नीचे ही दुकान पर आप पराठों का स्वाद चख सकते हैं.
2. बॉम्बे भेल पुरी (Bombay Bhel Puri)
अगर आप दिल्ली के स्ट्रीट फूड की तलाश में हैं तो साउथ एक्सटेंशन में कई गलियां है जहां आपको बेहतरीन खाना मिलेगा. साउथ एक्सटेंशन 1 में बॉम्बे भेल पुरी काफी फेसम है. अगर आप यहां खरीदारी के बीच में थक गए हैं तो ये जरूर खाएं. यहां की स्वादिष्ट भेल पुरी को खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं
3. छोले भठूरे (Chole Bhature)
राजौरी गार्डन के छोले भठूरे काफी फेमस है. इसके बारे में तो विराट कोहली ने भी बताया था कि उन्हें यहां के छोले भठूरे काफी पसंद है. ऐसे में आप खुद भी यहां जाकर स्वाद को चख सकते हैं.
4. चांदनी चौक के पराठे (Chandani Chowk Parathe)
चांदनी चौक तो लजीज व्यंजनों के लिए काफी फेमस है. ये दिल्ली का थोक मार्केट भी है. यहां सबसे ज्यादा फेमस पराठे वाली गली है. इसके इलावा यहां दौलत की चाट, ठंडी लस्सी भी काफी फेमस है.
5. कनाट प्लेस का पान (Connaught Place Paan)
कनाट प्लेस लोगों की पसंदीदा जगह है. यहां खाने-पीने के लिए स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड तो मिलता ही है. इसके अलावा यहां का पान काफी ज्यादा फेमस है. वीकेंड में परिवार या दोस्तों के साथ जाकर यहां के पान का लुफ्त जरूर उठाएं.