Delhi Crime News: दिवाली के त्योहारी मौसम में सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है. राजधानी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी गई है, जो न सिर्फ नियमों के खिलाफ थी, बल्कि रिहायशी इलाके में विस्फोटक सामग्री छुपाकर रखने की वजह से जानलेवा भी साबित हो सकती थी. पुलिस की यह कार्रवाई समय रहते बड़े हादसे को टालने वाली रही.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को 1 अक्टूबर को सूचना मिली कि उत्तम नगर के मटियाला गांव में अवैध पटाखों का भंडारण चल रहा है. इस सूचना के बाद एसीपी रमेश चन्द्र के नेतृत्व में एसआई आशीष शर्मा और उनकी टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने आइसक्रीम यूनिट के नाम पर छिपाकर रखे गए लगभग 693 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए और आरोपी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया.
खतरनाक तरीके से रखे गए पटाखे
बरामद पटाखे 42 अलग-अलग ब्रांडों के थे और इन्हें रिहायशी इलाके में छुपाकर रखा गया था, जो किसी भी समय बड़ा हादसा कर सकता था. इस तरह के अवैध भंडारण से न केवल लोगों की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि आसपास की संपत्ति को भी भारी नुकसान हो सकता था.
🚨🔥 ISC, CRIME BRANCH, DELHI BIGGEST BUST! 🔥🚨
— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) October 2, 2025
💥 693 KG BANNED FIRECRACKERS seized in Uttam Nagar, Delhi!
👮♂️ 1 accused arrested — stock hidden under cover of an ice cream unit 🍦➡️💣
⚠️ 42 brands recovered, huge risk to public safety
💪 Successful operation led by Insp.… pic.twitter.com/d7Mf6GBGBl
चोरी-छिपे मुनाफा कमाने की साजिश
पूछताछ में आरोपी दिलबाग सिंह ने बताया कि उसने यह पटाखे पंजाब के कुराली से खरीदे थे, जहां इन पर प्रतिबंध नहीं है. लेकिन दिल्ली में इसे छुपाकर बेचने की योजना बनाई थी ताकि त्योहार के समय महंगे दामों पर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके. यह पूरी तरह अवैध कारोबार था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था.
पुलिस की आगे की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब सप्लाई चेन की पूरी जांच कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जा सके.
ये भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, कोविड में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये