नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग घर में अंगीठी का इस्तेमाल करते हैं. अब इसी अंगीठी से दम घुटने की वजह से राजधानी दिल्ली (Delhi News) में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चों शामिल है. दोनों बच्चों में एक की उम्र 7 साल और एक की 8 साल बताई जा रही है. वहीं दूसरी और दो लोगों की और मौत हो गई है.
धुएं से सफोकेशन हुआ और दम घुटा
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि घर में सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाई गई थी. धुएं से सफोकेशन हुआ और दम घुटने से सभी की मौत हुई. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस बीच पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक घर के अंदर दो लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं. उनके घर के अंदर अंगीठी जली हुई थी. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.
अंगेठी जलते हुए छोड़ देना खतरनाक
यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई हो. इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं. रात भर अंगेठी जलते हुए छोड़ देना खतरनाक हो सकता है. इससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. इससे कमरे में धीरे-धीरे धुआं भरने लगता है. कोयला डालकर अंगीठी जलाने के बाद कार्बन मोनो-ऑक्साइड जैसी गैसें रिलीज होती हैं. जो जहरीली होती हैं. अगर कोई बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोता है तो वहां कार्बन मोनोऑक्साइड गैस (carbon monoxide gas) का स्तर काफी बढ़ जाता है. इससे इंसान की जान भी जा सकती है.